
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया गया
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय, 17 आज़ाद नगर, हल्द्वानी में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।







