मोहर्रम पर हल्द्वानी से एकता का संदेश, तरन्नुम खान के आवास पर हुआ शरबत वितरण

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का दिया संदेश, शरबत वितरण कर किया स्वागत

हल्द्वानी, 26 जून। मोहर्रम के पावन अवसर पर गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देने के उद्देश्य से राज्य हज समिति उत्तराखंड सरकार की सदस्य तरन्नुम खान के निवास स्थान पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर माननीय दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, नगर अध्यक्ष हल्द्वानी मंडल मधुकर श्रोत्रिय, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ. वारसी, विजय विष्ट, योगेश राजौर, शानू खान, नाजिम, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर कोषाध्यक्ष रहमान फिरोज, निजामुद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर शरबत वितरण किया और लोगों को प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द और एकता के इस संदेश का स्वागत किया।

Leave a Comment