हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी महबूब अली को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन को अल्पसंख्यक समाज के हितों को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हाजी महबूब अली लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

इस अवसर पर हाजी महबूब अली ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के विकास, कल्याण और उनसे जुड़े मुद्दों को आयोग के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हाजी महबूब अली के अनुभव और सामाजिक कार्यों का लाभ आयोग को मिलेगा तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी।






