हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, इंडेन कर्मचारियों पर FIR के आदेश

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | 30 मार्च 2026
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच गैस संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जहां प्रशासन उपभोक्ताओं तक पारदर्शी तरीके से गैस सिलेंडर पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी कालाबाजारी और घटतौली कर व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हैं।


इसी कड़ी में सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना मिली कि हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का संदिग्ध वितरण किया जा रहा है।


क्या मिला मौके पर?
जांच में सामने आया कि गैस बांट रहे कर्मचारियों ने 10 भरे हुए सिलेंडर एक ही स्थान पर छोड़ दिए और बिना खाली सिलेंडर लिए वहां से चले गए। यह स्थिति नियमों के खिलाफ पाई गई।

जवाब नहीं दे पाए कर्मचारी
आयुक्त द्वारा ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों को तलब कर पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी 10 भरे सिलेंडरों को एक साथ रखने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका |


👉 FIR के निर्देश
कालाबाजारी के संदेह के आधार पर आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को आउटसोर्स कर्मचारियों —
संदीप
प्रेमपाल सिंह ठाकुर
प्रमोद चौहान
के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त का सख्त संदेश
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।


प्रशासन को निर्देश
केएमवीएन और गैस एजेंसी अधिकारियों को औचक निरीक्षण बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

गैस संकट के बीच इस तरह की कालाबाजारी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के अधिकारों पर भी सीधा हमला है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई होगी।

Leave a Comment