कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राम सिंह कैड़ा का हल्द्वानी आगमन, भाजपा ने किया भव्य स्वागत

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली


हल्द्वानी | 26 मार्च 2026
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम हल्द्वानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल जिला द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भाखड़ा पुल लामाचौड़ पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विशाल वाहन रैली के साथ लामाचौड़, फतेहपुर, कठघरिया, ब्लॉक, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा और लालडांट सहित विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यकर्ताओं व आम जनता ने उनका स्वागत किया।


तत्पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिले को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने भीमताल विधानसभा के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें दोबारा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने और प्रदेश मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है।


उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, नवीन वर्मा, साकेत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, विकास भगत, जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment