
रिपोर्टर: नाज़िम अहमद
स्थान: हल्द्वानी
विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च कर दिया है। इस नए शोरूम के साथ ब्रांड ने उत्तराखंड में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। यह उत्तराखंड में कंपनी का दूसरा और पूरे उत्तर भारत में 47वां शोरूम है।

हल्द्वानी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में लगभग 7 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में G+1 फ्लोर पर बने इस आधुनिक शोरूम को अत्याधुनिक रिटेल मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। यहां ग्राहकों को बेहतर डिस्प्ले, आसान चयन और व्यक्तिगत सेवा का अनुभव मिलेगा।
इस शोरूम का उद्घाटन हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रबंधन टीम, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना, डायमंड, प्लैटिनम, जेमस्टोन और सिल्वर ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें ब्राइडल ज्वेलरी, पारंपरिक डिज़ाइन, त्योहारों के लिए विशेष आभूषण, दैनिक उपयोग के हल्के डिज़ाइन और आधुनिक स्टाइल की ज्वेलरी शामिल है।

मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि उत्तराखंड उनके लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है, जहां ग्राहक ज्वेलरी खरीदते समय विश्वास, पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। हल्द्वानी में पहला शोरूम खोलकर कंपनी क्षेत्र के ग्राहकों के और करीब पहुंची है और उन्हें विश्वस्तरीय ज्वेलरी रेंज और बेहतर रिटेल अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में ग्राहकों को HUID-अनुपालन वाला सोना, प्रमाणित डायमंड्स, बिलिंग में पूर्ण पारदर्शिता और “वन इंडिया वन गोल्ड रेट” नीति का लाभ मिलता है। इसके अलावा गोल्ड और माइन डायमंड्स पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू, कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस और लाइफटाइम मेंटेनेंस सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।







