
हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊँ में “डिजिटल एंटरप्रेन्योर फॉर उत्तराखंड” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को डिजिटल उद्यमिता और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल कांगड़ी (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया तथा इसे उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UCOST) देहरादून का सहयोग प्राप्त रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (विभागाध्यक्ष, एप्लाइड साइंसेज, एमआईईटी कुमाऊँ), डॉ. आशुतोष भट्ट (निदेशक, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी) तथा डॉ. मयंक अग्रवाल (डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार) उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, होम ऑटोमेशन, ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, ड्रोन, मशीन लर्निंग और सोशल नेटवर्किंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल उद्यमिता के बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट, संदीप सक्सेना (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशंस), श्रीमती हेमा नेगी (विभागाध्यक्ष, बीबीए) तथा श्री तारा दत्त तिवारी भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीकें युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं और इनका सही उपयोग कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।







