हल्द्वानी, 06 मार्च 2026।
खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए जनपद नैनीताल के उन नागरिकों के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है, जो कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और यूएई में फंसे हो सकते हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ऐसे नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर समन्वय स्थापित करने हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जनपद नैनीताल का कोई भी निवासी खाड़ी देशों में फंसा हुआ है, तो उनके परिजन या परिचित संबंधित देश के जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं—
कुवैत: मो. 96565-501946
ईमेल: community.kuwait@mea.gov.in
सऊदी अरब: मो. 00-966-11-4884697
ईमेल: cw.riyadh@mea.gov.in
बहरीन: मो. 97339-418071, 97338-400433
यूट्यूब: Embassy of India, Bahrain
यूएई: मो. 971-2-4492700
वेबसाइट: www.indembassyuae.gov.in�
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि इस संबंध में केवल आधिकारिक और सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।








