मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त सख्त, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल, 06 मार्च 2026।
कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि क्षेत्र में कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर इमारतों और रिसॉर्ट्स का निर्माण कर रहे हैं, साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी लिया जा रहा है।

 

आयुक्त ने प्रथम दृष्टया इन निर्माण कार्यों को भू-कानून के उल्लंघन की श्रेणी में बताया। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर जैसे संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र में इस तरह की बड़ी इमारतों का निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग गंभीर मामला है, जिससे भू-कानून की भावना प्रभावित हो रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बन रही सभी बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स की विस्तृत जांच कराई जाए और पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन को भविष्य में इस प्रकार के निर्माण कार्यों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भू-कानून का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके।

Leave a Comment