हल्द्वानी | Royal News Uttarakhand
नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घटना दिनांक 14 फरवरी 2026 की रात की है, जब डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ और फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खोखे बरामद किए।

इस मामले में 16 फरवरी 2026 को वादिनी बलजीत कौर द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

👉 पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। लगातार तलाश के बाद 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 गिरफ्तार आरोपी
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (33 वर्ष)
रंजीत सिंह (31 वर्ष)
मनदीप सिंह उर्फ मंगा
👉 बरामदगी
02 देशी पिस्टल
01 तमंचा (.22 बोर)
05 जिंदा कारतूस
घटनास्थल से 13 खोखे बरामद
👉 पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को मौके पर बुलाया गया था। वहां गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग की गई।

👉 अन्य कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं।
👉 पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹1500 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।







