हल्द्वानी | Royal News Uttarakhand
वर्तमान सुरक्षा परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आज न्यायालय परिसर में उच्च अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन ऑडिट किया गया।

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, एडीएम विवेक राय और एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा के हर पहलू—मैनपॉवर, सुरक्षा उपकरण और आपसी समन्वय—पर गंभीरता से चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की जाएगी।

👉 इस टीम में शामिल होंगे:
न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी
अभिसूचना इकाई के अधिकारी
स्थानीय थाना पुलिस
प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन
यह टीम आपसी तालमेल के साथ नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगी।
वहीं, एसएसपी नैनीताल ने जनपद की पूरी पुलिस फोर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी अधिकारी-कर्मचारी उच्च सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

👉 पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है







