चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा,

चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बलवन्त सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कौंदाखेड़ा थाना नानकमत्ता जिला ऊ0सि0नगर उम्र-37 वर्ष को 115 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगालिया में FIR NO- 07/2026 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
बलवन्त सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी कौंदाखेड़ा थाना नानकमत्ता जिला ऊ0सि0नगर उम्र-37 वर्ष

बरामदगी
115 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम
1. हे0कानि0 जगदीश सिंह
2. कानि0 भारत भूषण
3. कानि0 शैलेन्द्र सिंह

Leave a Comment