पदोन्नति के बाद एसपी विजिलेंस/सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानांतरण पर दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी।
नैनीताल पुलिस द्वारा एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/सीबीसीआईडी, हल्द्वानी स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता और बेहतर कार्यकुशलता की सराहना करते हुए नई तैनाती व अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल अक्टूबर 2024 से जनपद में तैनात रहीं। इस अवधि में उन्होंने क्षेत्राधिकारी लालकुआं तथा क्षेत्राधिकारी भवाली के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

समारोह में डॉ. जगदीश चन्द्रा, मनोज कत्याल, रेवाधर मठपाल, गोपाल सिंह चौहान, अमित कुमार सैनी, सुमित पांडे, गौरव किरार, हरकेश सिंह, मीना पांडे, विमल मिश्रा सहित प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नैनीताल पुलिस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभेच्छा व्यक्त की।







