कालाढूंगी पुलिस ने 36 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, कालाढूंगी पुलिस ने 36 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार.

नैनीताल जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर जनपदभर में तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने
रिहान पुत्र शाहिद हुसैन, निवासी वार्ड नंबर-4, कोतवाली कालाढूंगी, जिला नैनीताल, उम्र 40 वर्ष, को 36 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में कोतवाली कालाढूंगी में
FIR संख्या 146/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
▪️ अ0उ0नि0 जयपाल सिंह
▪️ कानि0 अमनदीप सिंह
▪️ कानि0 किशन नाथ

Leave a Comment