सुचेतना, काठगोदाम में असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च द्वारा क्रिसमस पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

काठगोदाम (हल्द्वानी)।
असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च, सुचेतना काठगोदाम द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस पर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चर्च सदस्य, बच्चे, युवा तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना एवं स्तुति-आराधना से हुई। इसके पश्चात बच्चों, युवाओं एवं चर्च एल्डर्स द्वारा क्रिसमस कैरल गीत, नाट्य प्रस्तुति (क्रिसमस प्ले) एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म, उनके प्रेम, करुणा और मानवता के लिए दिए गए संदेश को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर चर्च के पास्टर राजीव सक्सेना ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह उद्धारकर्ता के रूप में समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए पृथ्वी पर आए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुरादाबाद से आए पास्टर रवि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, शांति, क्षमा और सेवा का संदेश देने का अवसर है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान देश, समाज एवं विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही समाजसेवा, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

समापन अवसर पर सांता क्लास द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी गईं। आपसी मेल-मिलाप के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च द्वारा आयोजित यह क्रिसमस समारोह सामाजिक सद्भाव, प्रेम और शांति का संदेश देने में सफल रहा।

कार्यक्रम में आशुतोष जोसेफ, संजय पॉल, पास्टर हैप्पी विलियम, पास्टर विक्की लाल, पास्टर इयन आईवन, संजय सिंह, विपिन राव, आशीष, गेब्रियल, अंकुर मसीह, विवियन, विशु, प्रीतो, देवेंद्र धामी, सामर्थ एवं डॉ. गोपालिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं महिलाओं में क्रिस्टीना, अनुग्रह जोसेफ, अमिता विलियम, शिखा एवं गीतिका सिंह सहित कई महिलाएँ सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

Leave a Comment