संविधान दिवस पर नैनीताल पुलिस ने लिया राष्ट्र सेवा एवं संवैधानिक निष्ठा का संकल्प

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2025 को नैनीताल पुलिस द्वारा जनपदभर में शपथ समारोह आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हुए इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों और संविधान में निहित आदर्शों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों का स्मरण कराते हुए सभी को संवैधा

निक दायित्वों के प्रति ईमानदारी, निष्ठा एवं राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठ सेवा का संकल्प दिलाया।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया तथा संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई

 

Leave a Comment