लालकुआं दुग्ध संघ बना उत्तराखंड का नंबर 1! मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को किया सम्मानित

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को किया सम्मानित

लालकुआं। दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने उत्तराखंड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लालकुआं दुग्ध संघ को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से नैनीताल जनपद सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में उपार्जन संबंधी गतिविधियों के आधार पर लालकुआं दुग्ध संघ का चयन किया गया। शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि को संघ की बेहतर कार्यप्रणाली, कुशल प्रबंधन और दुग्ध उत्पादकों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। दुग्ध समितियों की सक्रियता और ग्रामीण पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों ने लालकुआं दुग्ध संघ को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लालकुआं दुग्ध संघ की इस उपलब्धि से दुग्ध सहकारिता क्षेत्र में नई पहचान स्थापित हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई